Blog

3 पिस्टल,जिंदा कारतूस और खाली खोखा और नशीली दवाइयों के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर शीबू खान को भेजा गया जेल

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नशीली कफ सिरप, पिस्टल और जिंदा खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।जिसमे पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड लिया था ।जिसका समय आज पूरा हो गया और आज उसे कोर्ट में पेश करके जेल दाखिल कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजीव गांधी चौक में रहने वाले शहबाज खान उर्फ शीबू खान को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिस्टल,खाली कारतूस और जिंदा कारतूस के अलावा नशीली कफ सिरप के साथ पकड़ा गया था।चूंकि उसमे बहुत कुछ खुलासा होना बाकी था इसलिए सिविल लाइन पुलिस ने दो दिनों का रिमांड लिया था।जिसमे पुलिस ने शीबू खान से बारीकी से पूछताछ किया।इसके साथ ही पुलिस ने शीबू खान के मोबाइल का काल डिटेल और व्हाट्सएप की भी जांच कर रही है । पुलिस ने बताया है कि शीबू से जुड़े हुए एमपी और यूपी के लोगो से भी पूछताछ की जाएगी।इसके लिए टीम भी बाहर भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *