राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का बिलासपुर में हुआ आगाज
रसायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर
बिलासपुर। भारत सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाली एक केन्द्र प्रायोजित योजना के रूप में पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य रसायन मुक्त खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती करना है।
कृषि उप पंजीयक पी.डी हथकेश्वर ने बताया कि मिशन का उद्देश्य किसानों को खेती में आने वाली लागत को कम करना और बाहरी से खरीदे गए संसाधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायता करना है। प्राकृतिक खेती स्वस्थ मृदा इकोसिस्टम का निर्माण और रखरखाव करेगी। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है जो किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है. यह योजना किसानों को पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ खेती करने में मदद करती है और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान करती है।