Blog

रोटरी क्लब ने लड़की की मदद की…..शादी कें पहले दिया दहेज का सामान

विलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीन्स ने एक बार फिर सेवा और सहानुभूति का परिचय दिया। हाल ही में एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने क्लब से संपर्क किया, जिनकी बेटी की शादी 8 मई को निर्धारित है।
परिवार की कठिन परिस्थितियों को समझते हुए रोटरी क्वीन्स ने इस बेटी को विवाह में आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। क्लब द्वारा लड़की को एक ट्रंक, कूलर, बिस्तर, बर्तन तथा कपड़े भेंट किए गए, जिससे वह अपने नए जीवन की शुरुआत गरिमा और आत्मविश्वास के साथ कर सके।


रोटरी क्वीन्स की अध्यक्षा मनीषा जायसवाल ने बताया कि क्लब का सदैव प्रयास रहा है कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद की जाए और हर बेटी को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। यह छोटा सा योगदान उस लड़की के जीवन में बड़ी खुशियाँ लाने का माध्यम बना।इस अवसर पर क्लब सचिव प्रकृति वर्मा और कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *