Blog

पुलिसकर्मियों ने गरीब कुल्फी वाले को बेरहमी से पीट कर दिखाई बहादुरी….BIRTHDAY मनाने निकले युवक की भी थाने में की पिटाई….पुलिस का वीडियो हुआ वायरल

परिवार के साथ जन्मदिन मनाने निकले युवक को वीडियो बनाने के शक में थाने लाकर रातभर बेरहमी से पीटा

बिलासपुर । पुलिसकर्मियों के द्वारा कुल्फी ठेले वाले के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही थी। इस दौरान अपना जन्मदिन मनाने परिवार के साथ निकले एक युवक पर वीडियो बनाने का शक होने पर उसे मौके से ही मारपीट करते हुए थाने ले गए और थाने में भी रातभर बेरहमी से मारपीट की। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। बीचबचाव करने वाली उसकी पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता की गई। रातभर थाने में प्रताड़ित करने के बाद दूसरे दिन शाम पुलिसकर्मियों ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। युवक ने वीडियो बना न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ मारपीट करने वाले आरक्षकों के मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *