दो मंजिला की अनुमति, चार मंजिला व्यवसायिक काम्प्लेक्स खड़ा कर दिया,निगम ने पल भर में ढहा दिया

पुराने बस स्टैंड में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला, पुलिस बल तैनात, नेतागिरी भी काम नहीं आया
तीसरी और चौथी मंजिल में कटर मशीन से अवैध निर्माण तोड़ा
बिलासपुर । नगर निगम ने l रविवार के दिन पुराना बस स्टैंड में राजस्थान जलेबी के सामने चार मंजिला अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की है। भू स्वामी के द्वारा बिना अनुमति, नियम विरुद्ध नक्शे की विपरीत चार मंजिला व्यवसाय कंपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। 2 महीना पहले निगम ने नोटिस जारी किया था लेकिन नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद नगर निगम दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और एक्सीवेटर से अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की।इस दौरान मौके पर देखने वालो की भीड़ लगी रही।

दरअसल अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ इन दिनो नगर निगम ने मोर्चा खोल दिया है।
जिसके कारण अवैध निर्माण,मकान,दुकान और अवैध कार्य करने वालो की सूची बनाई गई है।जिसमे अतिक्रमण विभाग को आयुक्त ने निर्देश देते हुए सीधे कार्रवाई करने बोला है।इसी क्रम में रविवार को नगर निगम का अमला कार्रवाई करने पहुंचा और तोड़फोड़ किया।
इस बीच पुलिस बल मौजूद रही। जिनके समक्ष निर्माणाधीन चार मंजिला व्यवसायिक कांप्लेक्स में अवैध निर्माण कार्य को हटाया गया है।नगर निगम के अधिकारियो का कहना है कि तीसरी और चौथी मंजिल में कटर मशीन से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई है। रविवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई चलती रही।जिसमे देखने वालो की भीड़ लगी रही।जिसके कारण एक तरफ का सड़क मार्ग को बंद करके रखा गया था।हालाकि इस बीच भू स्वामी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया और नेतागिरी भी कराई यह यहां तक एप्रोच भी लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली। नेताओं के फोन भी आ रहे थे। लेकिन निगम के अधिकारी निगम आयुक्त के निर्देश का पालन करते हुए अवैध निर्माण को हटाने
में लगे रहे।
बता दे की पुराना बस स्टैंड महुआ
होटल की जमीन खसरा नंबर 430/9
रामलाल चंदानी,दौलत राम चौधरी,महक आहुजा के द्वारा चार मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। रामलाल चंदानी, दौलत राम तथा महक ने दी मंजिला व्यवसायिक भवन निर्माण के लिए अनुमति ली थी, नगर निगम ने 2 महीना पहले तीनों भूस्वामी को नोटिस भी दिया था, तथा नक्शे की विपरीत निर्माण कार्य को रोकने कहा था। नोटिस का जवाब नहीं मिला, फिर भी यहां पर चार मंजिला भवन निर्माण किया जा रहा था। आज नगर निगम का अमला सुबह पुलिस बल तथा निगम के दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और पुराने बस स्टैंड में महुआ होटल की जमीन पर प्रथम मंजिल में अवैध निर्माण को एक्सीवेटर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। तथा तीसरी और चौथी मंजिल में कटर मशीन से अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। नगर निगम ने व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण करने वाले तीनों भूस्वामी को जारी नोटिस में कहा है कि उनके द्वारा नगर निगम द्वारा जारी नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। पीछे तथा सामने की ओर व्यवसायिक काम्प्लेक्स
जगह नहीं छोड़ी गई है और यहां भी निर्माण कार्य कर लिया गया है। तौन मंजिला तथा चौथी मंजिल का निर्माण कार्य की अनुमति नहीं ली गई है। और तीसरी और चौथी मंजिल में भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। 24 घंटे के अंदर निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। 24 जून को नगर निगम ने व्यवसायिक काम्प्लेक्स भवन निर्माण की अनुमति दी थी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के भवन शाखा के अधिकारियों ने पाया कि नशे के विपरीत व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया। और आज अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की जा रही है। तीनों भूस्वामी के द्वारा अलग अलग निर्माण कार्य एक साथ किया जा रहा है। तीनों को अलग-अलग नोटिस जारी किया गया है। आज सुबह से यहां पर तनाव की स्थिति रही। निगम की कार्रवाई को रोकने के प्रयास किए गए लेकिन निगम के अधिकारी नहीं माने। और कटर मशीन से तीसरी और चौथी मंजिल का अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है।
एमआईसी मेंबर पहुंचे थे कार्रवाई रुकवाने,लेकिन नहीं आई नेतागिरी काम
मेयर इन काउंसिल मेंबर विजय ताम्रकार गए थे लेकिन दुकान टूटने से बचा नहीं पाया
हालाकि उन्होंने।आयुक्त।और नगर निगम के कर्मियों से चर्चा की और बोले भी को समय दे दो लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी बल्कि सीधे आयुक्त के निर्देश का पालन किया गया।और खाली हाथ वापस लौट आए।
भाजपा और कांग्रेस के नेताओ का आता रहा फोन
इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के लिए नगर निगम के अधिकारियो के पास भाजपा और कांग्रेस के नेताओ के अलावा रसूखदारों का भी फोन आता रहा ।जिन्होने कार्रवाई रुकवाने की मांग की।लेकिन किसी की भी नेतागिरी नहीं चली बल्कि उल्टे मुंह की खानी पड़ी।
अवैध दुकान और मकान पर होगी कार्रवाई
नगर निगम के उपायुक्त खजांची कुम्हार का कहना है कि अवैध निर्माण कार्य करने वाले और अवैध मकान दुकान बनाकर रहने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।जिनसे किसी तरह की सुनवाई नहीं होगी।बल्कि सीधे कार्रवाई होगी और यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देश पर हो रही है।