Blog

लखनी देवी पहाड़ियों में लगी आग, भीषण गर्मी के चलते आग फैली

बिलासपुर । लक्ष्मी देवी पहाड़ियों में कल दोपहर से आग लग गईं। भीषण गर्मी के चलते आग फैल गई। आज किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

दरअसल बिलासपुर के रतनपुर स्थित लखनी देवी मंदिर की पहाड़ियों के जंगल में कल शनिवार की दोपहर आग लग गई। भीषण गर्मी के चलते आग भड़क गई। वही समय पर फायर ब्रिगेड की टीम के नहीं पहुंचने पर आज आज रविवार को भी अपना रौद्र रूप दिखाती रहीं।

रतनपुर के लखनी देवी मंदिर के पहाड़ जंगल में गर्मी के चलते कल शनिवार को आग लग गई। भीषण गर्मी के चलते आग ने रौद्र रूप ले लिया। फैलते– फैलते आग ने पूरे पहाड़ी के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आज बढ़ते देख आसपास के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के लिए रतनपुर नगर पालिका के अधिकारियों को फोन किया पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण ही जूझते रहे।

आग के तेजी से फैलने पर पहाड़ के नीचे ग्रामीण बस्तियों में भी आग लगने की आशंका पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के गांव के ग्रामीण पहाड़ी की तरफ निकल आए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वही स्थानी रतनपुर नगरपालिका के सीएमओ ने किसी के फोन उठाने की जहमत भी नहीं उठाई।

पहले जा चुकी है जान:–
पहले भी लखनी देवी पहाड़ी में आग लग चुकी है। जिसमें आज से काबू पाने भिड़े महामाया मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी की झुलस कर मौत हो गई थी। बावजूद इसके नगर पालिका ने इस क्षेत्र में फायर सेफ्टी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। और न ही पिछले हादसे से सबक ली है। बिलासपुर और रतनपुर से फायर ब्रिगेड मंगवा कर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *