Blog

सीबीएसई परीक्षा में बर्जेस अंग्रेजी शाला का उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिणाम रहा शत-प्रतिशत

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में बर्जेस अंग्रेजी शाला, बिलासपुर ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया।

शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। टॉप करने वाले छात्र इस प्रकार हैं:

शिवम कुमार – 90.6%
अथर्व प्रजापति – 90.4%
मौर्य सानिध्य – 87.4%
जेनिश साहू एवं जतिन कौशिक – 86.4%
ऋतुराज नामदेव – 86.2%
अनिकेत कैवर्त – 85.8%
सिद्धि दुबे – 84.8%

कक्षा 12वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कॉमर्स संकाय में –
अनुषा नायर – 96.6%
वंशिका कश्यप – 94.2%
काजल तंबोली – 90.6%

साइंस संकाय में –
अकुल सोनी – 90.2%
रुद्र प्रताप सिंह – 90%
अनुश्री श्रीवास्तव – 85%
यथार्थ उपाध्याय – 83%

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सचिव श्री जयदीप रॉबिंसन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बर्जेस अंग्रेजी शाला न केवल शहर की सबसे पुरानी शिक्षण संस्था है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और शाला परिवार की एकजुटता का परिणाम है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शाला परिवार ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से हर लक्ष्य संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *