चिंगराजपारा के निवासियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

बोले,सड़क 60 फिट चौड़ी बनाए,लोगों को बेघर न करें
बिलासपुर। शनिचरी रपटा से अपोलो अस्पताल तक सड़क चौडीकरण बेजाकब्जा हटाने के अभियान का विरोध होना शुरू हो गया है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और 80 फिट चौड़ी के बजाए 60 चौड़ी सड़क बनाने की मांग की।
बता दे चांटीडीह शनिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक 24 मीटर (80) फिट) रोड निर्माण का काम किया जा रहा है। रोड निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा मोहल्लेवासियों को बेजाकब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया था। आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर निगम 80 के जगह 60 फिट की सड़क बना लें। 80 फिट की सड़क बनाने से कई लोग घर से बेघर हो जाएंगे।
शनिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक रोड निर्माण हेतु वर्तमान में मानसी गेस्ट हाउस तक नगर निगम बिलासपुर के द्वारा 60 फिट (रोड के सेंटर से 30-30 फिट) तोड़ा गया है। अतः मानसी मेस्ट हाउस से शनिचरी रपटा तक रोड निर्माण हेतु 60 फिट (रोड के सेंटर से 30-30 फिट) तोड़े जाने उचित होगा। शनिधरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक रोड निर्माण के लिए वर्तमान में मानसी गेस्ट हाउस तक रोड के सेंटर से 30-30 फिट तोडा गया है। मानसी गेस्ट हाउस से शनिचरी रपट्टा तक 60 फिट की सड़क बनाया जाय।
*आक्रोशित लोगो ने कहा,होगा आंदोलन*
सड़क चौड़ीकरण और बेजाकब्जा हटाओ अभियान के खिलाफ आमजनों के जमकर हल्ला बोला है।आक्रोशित लोगों ने सीधे प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा है कि गरीबों को बेघर करने का काम किया जा रहा है।जबकि पहले घर देना चाहिए और कही पर विस्थापित करना चाहिए ताकि लोगों को मकान मिल सके।
*पार्षद दिलीप पाटिल बोले,प्रशासन कर रहा अत्याचार*
पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि गरीबों को बेघर करने का काम प्रशासन कर रहा है।जिसके कारण लोग इतनी तपिश वाली गर्मी में कहां जाएंगे।लोग परेशान है और इसी कारण विरोध कर रहे है।बेजाकब्जा में रहने वाले को मकान दिया जाए ताकि वे लोग एक जगह रहकर जीवन यापन कर सके।अन्यथा बिना कोई मकान दिए बेजा कब्जा तोड़ना नियम के विरुद्ध है।जरूरत हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जहां तक जाना होगा जाएंगे।