174 गुंडा,32 निगरानी बदमाश,50 से अधिक संदिग्धों को किया गया तलब

जिनकी बोला करती थी कभी शहर में तूती
अब लगा रहे है थाना में हाजिरी
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अकबर,तैयब और नौशाद को किया तलब
बिलासपुर। एक दौर में जिन चेहरों की शहर में तूती बोला करती थी,अब थाना पहुंचकर हाजिरी लगा रहे है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कुछ ऐसा आदेश जारी किया है जिसके कारण गुंडा बदमाशों की बेचैनी बढ़ गयी है। शहर के नामचीन गुण्डा बदमाश समेत निगरानीशुदा, संदिग्ध तत्वों को पुलिस कप्तान ने सप्ताह में एक दिन थाना पहुंचकर हाजिरी लगवाने का फरमान सुनाया है। इसी क्रम में दो दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता तैयब और अकबर को भी थाना तलब कर हाजिरी लगवाया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर फिलहाल शहर में जमकर चर्चा है।
दरअसल वरिष्ठ पुलिस कप्तान के आदेश पर दो दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने तैयब हुसैन ,अकबर खान समेत 174 गुंडा, 32 निगरानी बदमाश,50 से अधिक संदिग्धों को तलब किया है। कानून व्यवस्था में सहयोग करने के अलावा असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने फरमान भी सुनाया है।
पुलिस ने मिशन मोड में आपरेशन प्रहार के तहत शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। गुंडा-निगरानी बदमाशों और संदेहियों को तलब कर क्षेत्रीय थानों में बुलाया। इसी तरह थाना पुलिस ने ऐसे लोगों को भी थाना पहुंचकर हाजिरी लगाने को कहा..जिनकी एक दौर में शहर में तूती बोला करती थी । पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता तैयब और अकबर खान को भी थाना बुलाया,और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का सख्त निर्देश दिया। फऱमान भी सुनाया कि सप्ताह में एक दिन थाना पहुंचकर हाजिरी देनी होगी।
*गुंडों पर भारी पड़ा दो दिन का अभियान*
10 और 11 मई को वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। दो दिनों के अभियान में पुलिस ने थाना क्षेत्र के लगभग सभी आदतन बदमाशों को तलब किया गया। बदमाशों की निवास स्थान वाली बस्तियों,में पहुंचकर गुजर जाँच, बाहर राज्यों से आए बंजारा,डेरा-फेरी वालों समेत संदेही व्यक्तियों की सरप्राइज चेकिंग किया।
एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सरप्राइज चैकिंग का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। साथ ही निगरानी बदमाशों की गुजर जाँच, संदेहियों और वारंटियों की चेकिंग के अलावा वारंट तामीली करना भी है। अभियान के दौरान पता लगाने का प्रयास भी करना है कि गुंडा बदमाश इस समय क्या कुछ कर रहे हैं।
*174 गुंडा बदमाशों की हाजिरी*
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान दो दिनों में सभी थाना क्षेत्रों को मिलाकर 174 गुंडा, 32 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। इसके अलावा 50 से अधिके संदिग्ध व्यक्तियों को थाना तलब किया गया। 29 गिरफ्तारी समेत स्थायी वारंट भी तामील किए गए है।
*पुलिस ने इन्हें किया तलब*
सरकण्डा एवं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा अकबर खान और तैयब हुसैन को भी थाना बुलाकर गुजर जांच की गयी। थाना चकरभाठा पुलिस ने प्रशांत ठाकुर, बेलगहना पुलिस ने नौशाद खान, तखतपुर के कैलाश बघेल जैसे प्रमुख गुंडे-बदमाशों को थाना बुलाकर जांच पड़ताल की कार्रवाई की गयी। अन्य प्रमुख गुंडा-बदमाशों को जेल भी दाखिल कराया गया।
*उपस्थिति दर्ज करने का आदेश*
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहर के अमन चैन को बनाकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। समय समय पर पुलिस की तरफ से इस प्रकार के अभियान चलाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में दो दिनों तक गुंडा बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सभी को थाना बुलाकर जांच पड़ताल की कार्रवाई की गयी। साथ ही निर्देश दिया गया कि गलत गतिविधियों से दूर रहें। सप्ताह में एक दिन स्थानीय पुलिस थाना पहुंचकर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराएं।
*एसएसपी के निर्देश पर गुंडे और बदमाशो में दहशत*
एसएसपी के इस फरमान के बाद गुंडे और बदमाशो में दहशत का माहौल है। एसएसपी ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में गुंडागर्दी बर्दास्त नहीं की जाएगी अन्यथा सीधे जेल की हवा खानी होगी।इसलिए सुधर जाओ और शिकायत का मौका मत दो,