Blog

मुस्लिम लड़के से हिंदू युवती ने की शादी, लव जेहाद के आरोप में जमकर हंगामा,थाने के अलावा एसपी बंगले और विधायक निवास का घेराव,युवती और उसकी मां ने जारी किया वीडियो

:– मुस्लिम समाज का युवक हिंदी लड़की को ले भागा। इसके बाद परिजनों ने थाने के साथ एसपी बंगले का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने युवती का ब्रेन वाश कर लव जेहाद का आरोप लगाया। युवती की मां ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर बेटी से वापसी की बात कही है। वहीं युवती ने भी वीडियो जारी कर मर्जी से शादी करने और खुश रहने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी हैं।

बिलासपुर। बिलासपुर में लव जेहाद के आरोप में बवाल मच गया। हिंदू युवती को मुस्लिम युवक भगा कर ले गया और शादी कर ली। परिजनों इस मामले में थाने के अलावा एसपी कार्यालय और विधायक निवास का घेराव कर जमकर बवाल मचाया। हिंदू समाज के लोगों ने इस दौरान जमकर बवाल मचाया और कार्यवाही की मांग की। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती को मुस्लिम समाज का युवक भगा ले गया। हिंदू युवती भारतीय नगर की रहने वाली है,जबकि मुस्लिम युवक चूचुहियापारा का रहने वाला है। रविवार को 25 वर्षीय युवती अपने घर से गायब ही गई। काफी देर तक वह घर में नहीं मिली तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। पर युवती की सभी सहेलियों और रिश्तेदारों से पूछने पर भी युवती का कोई पता नहीं चला। युवती के कमरे में तलाशी लेने पर एक पत्र मिला,जिसमें उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात लिखी थी।

पतासाजी करने पर पता चला कि युवती को चूचुहियापारा का मुस्लिम युवक भगा कर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपहरण का आरोप लगाया। पर पुलिस की पूछताछ में लड़की बालिग मिलने पर गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार युवती की तलाश की जा रही है। मंगलवार रात युवती के परिजन और समाज के लोग थाना पहुंच गए। कार्यवाही और युवती की बरामदगी को लेकर जमकर बवाल मचाया गया।

देर रात आक्रोशित लोगों ने विधायक अमर अग्रवाल के घर के बाहर जमावड़ा लगा दिया। पर विधायक के शहर से बाहर रहने के कारण समाज के लोगों ने फोन पर उनसे बात की। फिर युवती के परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोग एसपी बंगले का घेराव करने रात को ही पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि युवती का ब्रेनवॉश कर उसे ले जाया गया गया। वहीं लोगों की भीड़ देखकर एसएसपी रजनेश सिंह अपने बंगले से बाहर आए और कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत होकर वापस लौट गए।

युवती ने जारी किया वीडियो:–

इस घटना के बाद युवती ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं एक 25 साल की वर्किंग लेडी हूं। युवती ने बताया कि पिछले सात साल से वह मोहम्मद अजहर के साथ रिलेशनशिप में हूं। सात साल रिलेशनिशप में रहने के बाद सब कुछ सोच समझ कर 9 फरवरी 2025 को मैने मोहम्मद अजहर से अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें कोई भी जोर जबरदस्ती या मैन्युप्लेशन शामिल नहीं है। मैं अपने माता पिता को भी बताना चाहती हूं कि मैं जहां भी हूं,खुश हूं,सुरक्षित हूं और बहुत अच्छी जगह में हूं। परिजनों से युवती ने कहा कि मैने होशो हवास में बिना दबाव के शादी की है,इसलिए मुझे ढूंढने या मेरे पति को ढूंढने की या परेशान करने की कोशिश न करें। इसके अलावा इसमें कोई भी मेरा दोस्त शामिल नहीं है और न ही कोई रिश्तेदार शामिल है। इसलिए उन्हें भी परेशान न किया जाए। उन्हें धमकी भरे फोन करना या मैसेज करना बंद कर दिया जाए क्योंकि शादी मेरी और मेरे पति के मर्जी से हुई है और मेरी खुशी से हुई है। युवती ने कोर्ट मैरिज करने की बात भी वीडियो में कही है।

साथ ही पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि मैने अपनी मर्जी से शादी की है। इसलिए उसे अब उसके पति तथा दोस्तों और परिवार को पुलिस के सपोर्ट की जरूरत है। युवती ने परिजनों से खुश रहने की बात कही है।

मां का भी वीडियो आया सामने:–

दूसरी तरफ युवती की थाने पहुंची मां का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को बुलाते हुए कहा है कि आ जा बेटा,हम लोग बहुत परेशान है,बहुत तकलीफ में है, हम तुझे देखे नहीं है,हमें तकलीफ हो रहा है। जो भी बात है तू सामने आ हम लोग तुझे सपोर्ट करेंगे। पहले तू हमसे आकर मिल और हमें पूरी बात बता, हम लोग तेरे फेवर में ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *