पहली पत्नी के रहते आरक्षक ने की दूसरी शादी, शिकायत पर एसपी ने किया निलंबित
– शादीशुदा होते हुए भी दूसरी लड़की से दिल लगाना आरक्षक को भारी पड़ गया। पहली पत्नी के रहते आरक्षक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच के बाद आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
जांजगीर। शादीशुदा आरक्षक अन्य युवती पर दिल हार बैठा। विवाहित पत्नी के होते हुए भी उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी करने से पहले पत्नी से तलाक भी नहीं लिया। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच करवाने के बाद मामला प्रमाणिक पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
मिलम जानकारी के अनुसार आरक्षक शिव बघेल रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ है। वह पूर्व से ही विवाहित है। पत्नी के रहते हुए भी उसने अन्य दूसरी लड़की से शादी कर लिया। शादी करने से पहले उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं लिया। इसकी शिकायत जांजगीर एसपी विजय पांडे से की गई थी।
शिकायत मिलने पर एसपी ने राजपत्रित अधिकारी से जांच करवाया। जांच में आरक्षक के द्वारा अमर्यादित आचरण करने की पुष्टि हुई। राजपत्रित अधिकारी की जांच में शिकायत में पुष्टि होने के बाद जांच रिपेयर मिलने पर आरक्षक शिव बघेल को एसपी ने निलंबित कर दिया है।