Blog

जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित हो सकती है नगर निगम की सामान्य सभा

सभापति जल्द लिखेंगे आयुक्त को पत्र, जनहित के मुद्दे होंगे शामिल

बिलासपुर। नगर निगम में सभापति आयुक्त को पत्र लिखकर महापौर को भी सामान्य सभा कराने के लिए अवगत कराने वाले है।सभापति
इसके लिए 30 मई को पत्र लिखेंगे और सामान्य सभा करने की बात कहेंगे।

बता दे नगर निगम बिलासपुर में प्रति दो महीने में सामान्य सभा आयोजित करने की प्रक्रिया है लेकिन पिछले कुछ समय से यह व्यवस्था चरमरा गई है । अब नई सरकार आने के बाद इस पर फिर से नियम का पालन किए जाने का विचार किया जा रहा है। यही कारण कि अप्रैल महीने में नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित हुई थी जिसके बाद जून में फिर से सामान्य सभा आयोजित करने के लिए सभापति विनोद सोनी ने आयुक्त को पत्र लिखने वाले हैं। 30 मई को सभापति नगर निगम आयुक्त को सामान्य सभा के लिए पत्र लिखेंगे ।ताकि 15 जून को सामान्य सभा आयोजित करने के लिए समय मिल जाए और पूरी तरह से व्यवस्था हो सके।

सभापति बोले,पत्र लिखकर सामान्य सभा कराएंगे जल्द

सभापति विनोद सोनी का कहना है कि आयुक्त को पत्र लिखकर सामान्य सभा जलद कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा और महापौर को भी अवगत कराया जाएगा यह सामान्य प्रक्रिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *