Blog

राह चलते गन्ने के व्यापारी से नगदी और मोबाइल लूटने वाले नाबालिग समेत आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । गन्ने के व्यापारी से नगदी रकम और मोबाइल लूटने वाले नाबालिग समेत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों ने
शौक पूरा करने के लिए लूट करने की योजना बनाई थी।

कोनी पुलिस ने बताया कि विकास साहू सेमरताल कोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह बाइक में अपने साथी गोपी साहू के साथ गन्ना बेचकर रकम वसूली के लिए सीपत-रतनपुर गया था। घर वापस आते समय रात करीब 10 बजे बनियाडीह और भुरीभाटा के बीच जलसो में अज्ञात 3-4 लड़के रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर लूट किए। रास्ता रोकने वाले लडको ने गोपी साहू का मोबाइल और गन्ना बिक्री का रकम 25 हजार को लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच कोनी पुलिस को सूचना मिली कि संदेही ग्राम जलसों में अपने-अपने घर के रहने वाले है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुखबिर के बताएं स्थान पर घेराबंदी कर संदेहीयो से पूछताछ किया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट कर आपस में रकम को बांट लेना स्वीकार किया ।पुलिस ने आरोपी राहुल वर्मा पिता स्व. संजय वर्मा उम्र 19 साल साकिन जलसो कोनी के निशानदेही पर मोबाइल एवं आरोपी के कब्जे से लूट का 2 हजार रुपए बरामद किया है।इसी तरह आरोपी राहुल वर्मा को गिरफतार कर करके 3 नाबालिग लडको को भी गिरफ्तार किया गया हैं।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *