Blog

70 लाख का सरकारी सामान लेकर फरार होने वाला शातिर को चोर गिरफ्तार

कोनी पुलिस ने एमपी के रीवा से किया गिरफ्तार

अमानत में ख़यानत
का मामला दर्ज किया था पुलिस ने

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने 70 लाख का सामान पार करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के रीवा जिला स्थित रायपुर कर्चुलियान से खोज निकाला है।आरोपी पर बिजली विभाग के सामना पर अमानत में ख़यानत का मामला दर्ज किया गया था

कोनी पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रायपुर निवासी कार्तिकेश तिवारी ने अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी विजय मिश्रा ने सीएसपीडीसीएल का करीब 70 लाख का सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दिया कि पिछले एक साल से बिलासपुर में लगातार और तेजी के साथ सीएसपीडीसीएल का कार्य चल रहा है। अनवरत रूप से बिजली सुधार का कार्य किया जा रहा है।
इस बात को ध्ध्यान में रखकर सेन्दरी स्थित मंगल भवन के सामने स्टोर रूम बनाया गया है। बिजली कार्य के साथ सामान निगरानी के लिए विजय मिश्रा और अन्य लोगों को कर्मचारी के तौर पर काम पर रखा गया है। विजय मिश्रा की जिम्मेदारी में स्टोर रूम में करीब 70 का बिजली सामान संग्रहित कर रखा गया था। लेकिन आरोपी विजय मिश्रा ने सारा सामान पार कर दिया है।
कोनी पुलिस ने साइबर और अन्य तकनीकी के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा को खोज निकाला। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विजय मिश्रा इस समय मध्यप्रदेश के रीवा जिला स्थित रायपुर कर्चुलियान में छिपा है। जानकारी के बाद तत्काल टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी के बाद आरोपी को दर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 70 लाख रूपयों की बिजली सामान चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफतार कर जेल दाखिल कराया है। साथ ही फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार हुआ आरोपी

कोनी पुलिस ने बताया की एक साल से फरार आरोपी की तलाश करने के लिए टीम इधर उधर कई बार गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।बाद में।उसके मोबाइल नंबर और परिजनों के नंबर को सायबर सेल में डालकर खोजबीन किया गया ।उसके बाद उसकी जानकारी मिली।तब आरोपी गिरफ्तार हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *