Blog

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। किरायेदार के बेटे ने मकान मालिक की बेटी का फोटो खींचकर एडिट करके अश्लील वीडियो और फोटो बना दिया।और बदनाम करने की नीयत से वायरल कर दिया।पीड़िता की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम लखराम की प्रार्थिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अकलतरी का रहने वाले शिवा देवांगन के पिता पीड़िता के घर में किराये पर रहता है। इसी बात पर शिवा देवांगन प्रार्थिया से रंजिश रखते हुए प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से प्रार्थिया के मोबाईल पर प्रार्थिया की बेटी का फोटो एडिट किया अश्लील फोटो भेजा। जिसे प्रार्थिया ने मना भी किया। लेकिन शिवा ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। तथा पूर्व में भी आरोपी ने पालतू कुत्ता को तलवार से काटकर मार दिया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर रतनपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी शिवा देवांगन को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *