Blog

चांपा स्टेशन में विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान

192 मामलों में वसूला गया जुर्माना

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल
अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में शनिवार को एक विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा कौशिक मित्रा ने किया। अभियान के दौरान कुल 192 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन सभी मामलों में रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 73,270 की जुर्माना राशि वसूल की। इस विशेष चेकिंग में कुल 15 वाणिज्यिक कर्मचारी, 2 आरपीएफ और 2 आरपीएसएफ जवान शामिल थे।
टीम ने प्लेटफॉर्म के विभिन्न हिस्सों और ट्रेनों में गहनता से जांच की और यात्रियों को टिकट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें। बिना टिकट यात्रा न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान भी होता है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे ताकि यात्रियों में टिकटिंग के प्रति अनुशासन बना रहे और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *