Blog

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

बिलासपुर।20वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के तत्वाधान में 7 से 9 जून 2025 को बी आर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई बिलासपुर में आयोजित किया गया । इंटरनेशनल कोच व राष्ट्रीय रेफरी मास्टर प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर, केडेट , जूनियर , सीनियर के बालक बालिका ग्रुप में आयोजित किया गया जिसमे लगभग 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिये । इस प्रतियोगिता में सीपत एनटीपीसी जाँजी के खिलाड़ियों ने बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विभिन्न पदों को प्राप्त किया । पदक प्राप्त खिलाड़ियों का चयन राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया । पदक प्राप्त खिलाड़ियों में परी शिद्दम गोल्ड , कलश केवट गोल्ड , प्रकाश बंजारे गोल्ड मेडल गौतम निर्मलकर सिल्वर , श्रेया साहू सिल्वर ,अव्यांश सिंह ब्रांज, अर्शिता ताम्रकार , युवराज यादव गोल्ड , धनन्जय सांवले गोल्ड , युवराज सिंह राजपूत सिल्वर समीर खांडेकर सिल्वर प्राप्त किया । पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सीपत ताइक्वांडो संघ के द्वारा , संस्कृति क्लब के महासचिव श्री सुनील भोई , ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रीतम सिंह , खेल सचिव आशीष गुप्ता , सिनेमा सचिव संतोष निर्मलकर , सुरेश धृतलहरे, शिवपूजन यादव , ललित साहू , प्यारेलाल, देवकुमारी, संजय कुमार, चैलेंजर सिंह , रामकृष्ण ताम्रकार , आजाद कुमार ,इतवारी केवट, दिलहरण बंजारे सभी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *