जिले की सोसाइटियों में खाद की कमी, अमानक बीज की आशंका, किसान हो रहे परेशान

बिलासपुर।
आम आदमी पार्टी बिलासपुर जिला इकाई द्वारा जिले की सहकारी समितियों में डीएपी खाद की कमी और अमानक बीज पर बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग सभी न सोसाइटियों में खाद की कमी है, छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है। इस सम्बन्ध में प्रदेश के हर जिले में आज आम आदमी पार्टी द्वारा कलेक्टर/तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया है।निजी विक्रेताओं द्वारा अमानक बीज बिक्री सम्बंधित कृषि विभाग की टीम कई जगहों पर प्रतिष्ठानों पर दबिश तो दे रही है, लेकिन इस खरीफ सीजन में कृषि विभाग के द्वारा नकली खाद और बीज की आशंका पर खानापूर्ति की जा रही है। कृषि विभाग के जांच दल की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। संबंधित विक्रेताओं के द्वारा किसानो को निर्धारित प्रारूप में बिक्री रसीद, बिल नहीं दिया जा रहा था और न ही बीज की कीमत और
को लेकर कोई सूचना
दीवार पर चस्पा की गई थी। न
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसानों को झांसा दे नकली खाद और बीज थमाने का खेल शुरू हो गया है। कथित तौर पर जिम्मेदार विभाग के मैदानी अमले की मिली भगत से यह सारा खेल चल रहा है। निजी प्रतिष्ठानों में खाद बेच रहे व्यवसायियों के
द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल की जा रही है। वहीं धान सहित अन्य बीज
भी तय कीमत से अधिक दर पर बेचे जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कभी-कभार सिर्फ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। गड़बड़ी मिलने के बावजूद संबंधितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। साथ ही राज्य के क़ृषि विभाग को जिले के किसानों को पर्याप्त बीज और खाद की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। यही वजह है कि आदिवासी अंचल छत्तीसगढ़ में गरीब किसान लूट रहे हैं।
बिलासपुर लोकसभा के सचिव राकेश लुनिया ने कहा की विदित हो कि बिलासपुर जिले के मस्तूरी,सीपत, तखतपुर, मल्हार सहित जिले के 300 से ज्यादा गावों में खाद और बीज की पर्याप्त आपूर्ती नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है साथ ही किसानों की मांगो को समिति प्रबंधकों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। कुछ जगह पर अमानक और नकली खाद की बिक्री की ख़बरें आयीं हैं।
आम आदमी पार्टी को ओर से ज्ञापन
देने प्रदेश संगठन मंत्री सरदार जसबीर सिंह चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश अध्ययक्ष यूथ विंग अरुण नायर, लोक सभा अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देवांगन, लोक सभा सचिव राकेश लुनिया,जिला अध्यक्ष यूथ विंग नुरुल हुदा, मिडिया प्रभारी इरफ़ान सिद्धीकी, बलदेव सोनी, अशोक वस्त्रकार, परदेसी यादव, चिन्ता देवी, रोजी रानी, नाबू यादव, ललीत कुमार यादव , पकंज श्रीवास्तव , रवि यादव अनिलेश मिश्रा के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।