Blog

ये क्याः PCC प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज NSUI के प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में अपना ही मोबाइल नहीं बचा पाए। बीजेपी नेता गौरी शंकर श्रीवास ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के राजीव भवन में बतौर एनएसयूआई के कार्यकारिणी कि बैठक अध्यक्षता करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ एक ऐसी घटना घटी जिससे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज असहज हो गए। दरअसल बैठक के दौरान उनका स्मार्टफोन कही गायब हो गया आपको बताते चलें जिस जगह पीसीसी चीफ दीपक बैज का स्मार्ट फोन गायब हुआ हैं। वो जगह कोई आम जगह नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्यालय राजीव भवन हैं।

चर्चा है कि उनके स्मार्टफोन मोबाइल पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल खोने की खबर चर्चाओं में है और भाजपा नेता इस पर चुटकी लेते दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष का मोबाईल गायब हो और चार दिवारी से बात बहार न निकले ये कैसे संभव हैं। भाजपा गौरी शंकर श्रीवास राजीव भवन में चोरी कि खबर पढ़कर चुटकी लेते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के होनहार पाकिटमारों ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के मोबाईल को साफ़ करके बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *