Blog

गांजा का फरार आरोपी धरमजयगढ़ से हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर ।गांजा तस्करी के एक अन्य फरार आरोपी को धरमजयगढ़ से लकड़ा गया है।आरोपी का एक साथी पहले से जेल में बंद है।पकड़े गए आरोपी से गांजा के मुख्य तस्कर के बारे में।पूछताछ करके खोजबीन करने में जुटी हुई है।

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में चले रहे अवैध मादक पदार्थ गाजा पर अकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था ।इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पंधी सीपत का रहने वाला नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा नामक व्यक्ति में कलर की वेगन आर कार वाहन कमांक सीजी 10 बी क्यू 9133 में बरगढ़ उडीसा से अवैध रूप से गांजा ब्रिकी करने के लिए जयरामनगर रलिया के रास्ते से गनियारी थाना कोटा लेकर जाने वाला है। पुलिस ने टीम बनाकर ग्राम जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड के पास पहुंचकर घेराबदी किया।इसी दौरान घेराबंदी के जयरामनगर रेल्वे फाटक की तरफ से ग्रे कलर का वेगन आर सीजी 10 बी क्यू 9133 आते दिखा जो पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेराबंदी कर उक्त वाहन को रूकवा कर चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी रहने वाला बताया ।आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 100 ग्राम को पेश करने करने अपराध धारा सबूत का होना पाये जाने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गाजा कुल 20 किलो 100 ग्राम किमती 201000 रू एवं एक मोबाईल, एक वेगन आर कार कमाक सीजी 10 बी क्यू 9133 जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा को अभिरक्षा में लेकर गिरफतार कर कार्यवाही किया गया।इसी मामले में फरार आरोपी विनोद कुमार औधोलिया का पता करने के लिए मुखबिर लगाया गया।तब पुलिस ने सूचना पर आरोपी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से पकड़ा। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर विगत 4 वर्षों से गांजा की तस्करी पर खरीदी बिक्री करने की बात स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *