स्कूल परिसर के अंदर जुआ खेलने वाले 4 जुआरियो को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देशित किया गया है।इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती कोटा स्थित ठेंगा बाबा स्कूल परिसर में कुछ लोग रुपए पैसे का दाव लगा कर 52 पट्टी ताश से जुआ खेल रहे है। कोटा पुलिस ने टीम गठित कर पुरानी बस्ती कोटा स्थित ठेंगा बाबा स्कूल परिसर कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा पिता शिवकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा, विक्की मेश्राम पिता कांता मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी बंधवापारा कोटा , अभिजीत मानिकपुरी पिता संदीप मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा और शरद यादव पिता नरेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा के कब्जे से कुल रकम 1470 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1330 खेमंत पाल, आरक्षक 1247 अरविंद कुमार अनंत, आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर, आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रही।