Blog

माइनिंग के डिप्टी डायरेक्टर मिश्रा और सोनी का तबादला

बिलासपुर | 5 साल से ज्यादा समय से बिलासपुर मेंखनिज प्रशासन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे डॉ. दिनेश मिश्रा का तबादला संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म में हुआ है। रायपुर के डिप्टी डायरेक्टर केके गोलघाटे उनकी जगह लेंगे। जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी का तबादला रायगढ़ हुआ है। उन्हें बिलासपुर में पदस्थ हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। 2 जुलाई को खनिज साधन विभाग ने पांच डिप्टी डायरेक्टर, तीन खनिज अधिकारी और एक खनिज निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया। इसमें बिलासपुर में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर मिश्रा को संचालनालय भेजा गया। चर्चा है कि एक-दो माह में वे जॉइंट डायरेक्टर बन जाएंगे क्योंकि उनका प्रमोशन तय है। मिश्रा के साथ ही खनिज अधिकारी सोनी का ट्रांसफर हुआ है। वे एक साल भी यहां नहीं रह सके। इधर, जिले के नए डिप्टी डायरेक्टर गोलघाटे पहले यहां खनिज निरीक्षक व सहायक जिला खनिज अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। यानी, उन्हें जिले का अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *