Blog

देवकीरारी में खेत के खार में मिली युवक की लाश

बिल्हा पुलिस ने शव कराया पीएम, जांच में जुटी

बिलासपुर।बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकीरारी में शनिवार सुबह एक युवक की लाश खेत के खार में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक निषाद 32 वर्ष निवासी देवकीरारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार शाम को ग्राम उमरिया से पन्नी में कच्ची महुआ शराब लेकर अपने किसी साथी के साथ खेत की ओर गया था और रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने अशोक की लाश खेत में देखी और इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के पास शराब की पन्नी बरामद हुई है और उसके शरीर पर कीचड़ तथा चेहरे पर घर्षण के हल्के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि अशोक का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसके साथ शराब पीने गया व्यक्ति कौन था, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना को लेकर कई आशंकाएं जताई जा रही हैं—या तो अशोक नशे की हालत में गिरने से खेत में दम तोड़ बैठा, या फिर जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किसी विवाद में उसके साथी ने उसकी हत्या कर दी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *