Blog

राष्ट्रीयकृत पेड़ों की अवैध कटाई में पटवारी का सागिर्द गिरफ्तार

बैटरी और आरी भी जब्त

बिलासपुर। कोटा वन विभाग ने केन्दा क्षेत्र के जंगल में हुई अवैध कटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी धरम सिंह मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय पटवारी का करीबी और सागिर्द बताया जा रहा है। यह मामला 4 जुलाई का है जब केन्दा के जंगल में फलदार और राष्ट्रीयकृत प्रजातियों के पेड़ों को बेतरतीब ढंग से काटा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने फटकार लगाई, जिसके बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेलगहना तहसील कार्यालय से हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर जंगल में इस्तेमाल की गई बैटरी से चलने वाली आरी भी जब्त की गई। एसडीओ फॉरेस्ट निश्चल शुक्ला के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम, जैव विविधता अधिनियम व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने पटवारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं और अब जांच उसी दिशा में बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *