Blog

इंस्टाग्राम में फोटो पर अश्लील गाली गलौच एवं धमकी देकर कमेंट्स करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी कोतवाली पुलवा ने बताया कि प्रार्थी माधव सिंह देवरीखुर्द तोरवा निवासी ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने दोस्त विवेक के मोबाईल में इंस्टाग्राम के स्टेटस में देखा कि उसके अन्य साथी राम सिंह के फोटो में अश्लील गाली गलौच लिखकर फोटो पर धमकी भरा कमेंट लिखा गया है।इसके साथ ही लिखने वाले ने जान से मारने की धमकी भी दी है।जिसको शिकायत थाना में की गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी बीच पता चला कि
आरोपी सोहेल खान ने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है।जिसने जान से मारने की धमकी भी पोस्ट किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुहैल उर्फ सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम को तालापारा में दबिश देकर पकडा है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *