Blog

जेल गेट पर चाकू लहराकर मारपीट, इस्माइल खान पर जान से मारने की धमकी का आरोप

पुलिस मूकदर्शक बनी रही, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हिंदू संगठन थाने पहुंचा

बिलासपुर। केंद्रीय जेल के बाहर आपसी रंजिश को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की धमकी दी। चाकू मारने की बात कहने वाला युवक घटना के बाद से फरार हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार,केंद्रीय जेल में
उस वक्त हड़कंप मच गया जब इस्माइल खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक और उसके परिजनों से मारपीट करते हुए चाकू से जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरी घटना जेल परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने हुई।लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया, बल्कि यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि झगड़ा करना है तो बाहर जाकर करो।
दरअसल घटना उस समय की है जब पीड़ित महिला अपने बड़े बेटे से मुलाकात करने जेल पहुंची थी।मुलाकात संभव नहीं हो पाई, तो वह लौट रही थी, तभी बाहर इस्माइल खान और उसके 4-5 साथियों ने सोनू नामक युवक को पीटना शुरू किया।शोर सुनकर महिला और उसके अन्य परिजन बीच बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी पीटा गया और चाकू लहराकर धमकाया गया। पीड़ितों का कहना है कि इस्माइल खान लगातार धार्मिक टिप्पणी कर रहा था और उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहा था।पीड़ित युवक ने बताया कि इस्माइल खान ने पहले कंधे पर हाथ रखकर धमकाया, फिर दो थप्पड़ मारे और चाकू निकाल लिया। बीच में उसका भाई और मां बीच बचाव के लिए आए,तो उन्हें भी पीटा गया और धमकाया गया।इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि न केवल मारपीट हुई बल्कि उनका सामान भी छीना गया।इस पूरे मामले को लेकर पीड़ितों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित पक्ष के समर्थन में हिंदू संगठनों के सदस्य भी थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस्माइल खान एवं अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पहले भी है कई अपराध दर्ज

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी इस्माइल खान पर पूर्व में भी अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक आदतन बदमाश बताया जा रहा है।
जिसकी हिस्ट्री निकाल रहे है इसके लिए जिले के थाने से पूरी जानकारी ली जा रही है।

केंद्रीय जेल के सामने कई बार हो चुकी है घटना

केंद्रीय जेल के सामने यह पहली घटना नहीं है बल्कि इसके पहले भी कई बार घटनाएं हो चुकी है।इसके बाद भी
लोगो में सुधार नहीं आ रहा है।न केंद्रीय जेल प्रबन्धन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखता है और न हो सिविल लाइन पुलिस बाहर की सुरक्षा को ध्यान में रखती है जिसके कारण मौका पाकर लड़ाई झगड़ा होते रहता है।

वर्जन
केंद्रीय जेल के सामने मारपीट हुआ है।जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।फरार आरोपी की तलाश जारी है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *