Blog

रेलवे क्षेत्र में पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग महिला घायल

जरूरत से ज्यादा सवारी बनी वजह

बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र में एक सवारी से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक अन्य पुरुष को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने सड़क पर पैदल चल रही दो लड़कियों को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर पलट गया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ई-रिक्शा के पलटने की घटना सामने आई हो। शहर में खराब सड़कों और जरूरत से ज्यादा सवारी भरने की वजह से ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि चालक अधिक किराये के लालच में क्षमता से अधिक सवारी भर लेते हैं, जिससे रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला और पुरुष को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

नाराज लोग बोले, ई रिक्शा में अधिक सवारी पर लगे पाबंदी

ई रिक्शा की मदद करने के बाद लोगो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्या ई-रिक्शा के पहिए और उसकी बनावट इतनी कमजोर है कि वह अधिक सवारी का भार नहीं झेल सकते। यदि ऐसा है तो निर्माण मानकों की समीक्षा की जानी चाहिए। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को ई-रिक्शा संचालन पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराना जरूरी है। ई-रिक्शा चालकों पर जरूरत से ज्यादा सवारी भरने पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *