Blog

पेंड्रा एबीवीपी ने जिले के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान समारोह,पेंड्रा नगर की घोषणा, श्रेयांस बने पुनः नगर मंत्री

शैलेश सोनी पेंड्रा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पेंड्रा जिले के द्वारा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह मल्टीपरपज स्कूल के असेंबली हॉल में रखा गया जिसमें जिले भर के सभी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के टॉपर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैंकरा जी रही,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और समाजसेवी रितेश फरमानिया जी की उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सौरभ साहू जी ने एवं मंच का सफल संचालन गौरेला नगर मंत्री रूपा सेन ने कीया
समाजसेवी रितेश फरमानिया ने कहा कि एबीवीपी कोई राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि छात्रों के हित में काम करने वाला संगठन है और मुझे गर्व है कि मैं एबीवीपी का कार्यकर्ता रहा हूं।


विशिष्ट अतिथि ओम चंदेल ने कहा कि यह मात्र परिषद नहीं बल्कि परिवार है यह व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करने वाला संगठन है सभी छात्रों के इससे जरूर जुड़ना चाहिए।
परिषद वक्ता डॉ. विकास पाण्डेय सर ने पिछले 77 वर्षों में एबीवीपी के इतिहास को सभी के समक्ष रखा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीरा पैंकरा ने कहा कि मुझे भी यह सौभाग्य मिला कि मैं भी एबीवीपी की कार्यकर्ता रही जिसमें मैंने यह जाना कि यह राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है।
नई कार्यकारिणी में पेंड्रा नगर का नगर मंत्री श्रेयांश पाण्डेय पुनः बनाया गया, नगर सह मंत्री के नंदनी सिंह राठौड़, विभव नामदेव और आदित्य चतुर्वेदी बने।
मल्टीपरपज विद्यालय कार्यकारिणी में अध्यक्ष तुषार सेन उपाध्यक्ष महेंद्र, श्रेयांस और मंत्री वीरेंद्र राठौड़ को बनाया गया। कार्यकारिणी घोषणा में प्रमुख रूप से जिला संयोजक स्नेहा अग्रहरि, शुभम पाठक, विकास त्यागी,अमर गुप्ता, संदीप सिंघई सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अंत में पेंड्रा नगर एवं मल्टीपरपस विद्यालय की कार्यकारिणी घोषणा हुई जिसमें अनेकों विद्यार्थियों को दायित्व दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *