Blog

टशन में रहने वाले युवक को उतार दिया मौत के घाट

पुरानी रंजिश में नाबालिग और महिला समेत 8 लोगों ने मार  डाला

दोनो पक्षों के बीच सिरगिट्टी थाना में था
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

बिलासपुर । पुरानी रंजिश में नाबालिग,महिला समेत 8 लोगों ने मिलकर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर डंडे और लाठी और रॉड से इतना मारा कि युवक की मौत हो गई।फिर लाश को कीचड़ में फेंककर
फरार हो गए।हत्या करने वाले नाबालिग समेत पूरे आरोपियों को
सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि गणेश नगर नयापारा में युवक कैलाश ध्रुव की लाश शनिवार की शाम शासकीय राशन दुकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिली थी।जिसमें  मृतक के भाई रूपेश ध्रुव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसका भाई कैलाश ध्रुव शिव विहार से संजू यादव और सोनू यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शासकीय राशन दुकान के पास मोहल्ले के रितु पात्रे,जयंत पात्रे उर्फ कोंदा,धर्मेन्द्र पात्रे उर्फ पुकलू, मनीषा केशकर, नमन केशकर एवं अन्य ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडा और राड़ से कैलाश पर हमला किया।उन्होंने कैलाश के ऊपर  मनीषा केशकर से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए संजू यादव और सोनू यादव से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना से डरकर दोनों वहां से भाग निकले। पुलिस को रूपेश ध्रुव ने बताया कि रातभर अपने भाई की तलाश की ।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन शाम करीब 5:45 बजे कैलाश का शव राशन दुकान के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिजन ने कहा कि आरोपियों ने पहले बेरहमी से पिटाई कर फिर कैलाश को गड्ढे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी धमेन्द्र पात्रे उर्फ पुकलू पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 28 वर्ष, जयत पात्रे उर्फ कोंदा पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 30 वर्ष, रितु पात्रे पिता बुधवार दास पात्रे उम्र 18 वर्ष 06 माह वर्ष, मनीषा केसकर पिता स्वण भूषण प्रसाद केसकर उम्र 32 वर्ष, अजय पात्रे पिता बुधवारदास पात्रे उम्र 34 वर्ष,करन नवरंग उर्फ परेवा पिता किशनलाल नवरंग उम्र 25 वर्ष,काजू नवरंग पिता किशनलाल नवरंग उम्र 22 वर्ष  और एक नाबालिग बालक
के खिलाफ  126,191(3),190,103 (1) 238 बीएनएस
मामला दर्ज कर लिया है।

*क्षेत्र में बना हुआ है तनाव*

इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और माहौल गर्माया हुआ है।यही कारण है कि पुलिस बल तैनात किया गया है।और आने जाने वालो पर नजर रखकर संदेहियों कि धड़पकड़ भी की जा रही है।

*दोनो पक्षों के आरोपियों के खिलाफ थाना में है अपराधिक रिकॉर्ड*

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मृतक भी टशन मे रहता था और आरोपी लोग भी टशन में रहते थे।जिसके कारण कई बार दोनों  के बीच विवाद हो चुका है।इसी कारण दोनों पक्षों का थाना में अपराधिक रिकॉर्ड भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *