Blog

साइबर ठगी के मामलो मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध ठगी की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही।

म्यूल एकाउंट के जरिये देश के अलग अलग राज्यों से सम्बंधित मामलो मे साइबर फ़्रॉड की घटना की गई थी कारित।

उपरोक्त खाते मे साइबर ठगी की राशि लगभग 06 लाख रुपये से अधिक की रकम प्राप्त किया गया था।

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल किया गया बरामद।

मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।

अंबिकापुर ।भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस), म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, दस्तावेजो के अवलोकन पर मोबाइल नंबर धारक हर्षित पाण्डेय साकिन केदारपुर भट्टी रोड अंबिकापुर के सिम से लिंक म्यूल अकाउंट मे अलग अलग राज्यों से साइबर फ़्रॉड से प्राप्त लगभग 06 लाख रुपये से अधिक की रकम कों छल पूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सिम/बैंक खाता का उपयोग षड्यंत्र पूर्वक किया गया है, प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट है, कि म्यूल अकाउंट खाता क्रमांक में सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बैंक खाते का उपयोग ऑनलाईन साइबर ठगी हेतु संबंधित खाता धारक / गिरोह के द्वारा किया गया है, उपरोक्त मामले मे थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 397/25 धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी हर्षित पाण्डेय का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम (01) हर्षित पाण्डेय उर्फ़ धन्नू आत्मज अनुज पाण्डेय उम्र 28 वर्ष साकिन भट्टी रोड केदारपुर थाना अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए मामले मे शामिल आरोपी दीपेश कुमार मिश्रा उर्फ़ चुनमुन के कहने पर 30000/- नगद रकम के ऐवज मे मामले मे शामिल अन्य आरोपियों कों अपना खाता एवं सिम दिया था, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल आरोपी दीपेश कुमार मिश्रा उर्फ़ चुनमुन कों पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) दीपेश कुमार मिश्रा उर्फ़ चुनमुन आत्मज दीपक मिश्रा उम्र 35 वर्ष साकिन भट्टी रोड केदारपुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।मामले मे अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है, जल्द ही फरार आरोपी कों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, अनुज जायसवाल, जितेश साहू, मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, अमनपुरी सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *