Blog
ग्राम पंचायत भर्रीडाड़ के शिक्षिका के साथ हुआ छेड़छाड़,
मरवाही थाना में पीड़िता ने कराई शिकायत दर्ज।
रितेश कुमार गुप्ता/
जीपीएम ।जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीडाड़ के एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है,
बता दें शिक्षिका के साथ यह छेड़ छाड़ के पूरा घटना को अंजाम देने में भर्रीडाड़ के ही दो युवकों का नाम मरवाही पुलिस के द्वारा खुलासा किया गया।
पीड़ित शिक्षिका ने दोनों आरोपियों के खिलाफ़ थाना मरवाही पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
वहीं मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे के मार्गदर्शन पर मरवाही थाना में पीड़िता शिक्षिका के शिकायत करने के उपरांत दोनों आरोपियों के खिलाफ़ कड़ा रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कर ली गई। बता दें अभी दोनों आरोपी फरार हैं, फिलहाल मरवाही पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुट गई।