Blog
जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न, 2542 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

शैलेश सोनी गौरेला पेंड्रा मरवाही- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा जिले के सभी 21 परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण संपन्न हुआ। परीक्षा व्यवस्था के जिला नोडल अधिकारी सह संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे ने बताया कि जिले में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 3195 था। परीक्षा में 2542 अभ्यर्थी उपस्थित और 653 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय कॉलेज पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे कॉलेज पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रा, शासकीय हाई स्कूल गौरेला (मंगली बाजार), स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा-गौरेला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल सरकारी पारा पेण्ड्रा, शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी स्कूल नवागांव-पेण्ड्रा, शासकीय कन्या हाई स्कूल नवागांव, कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल सकोला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कोटमीकला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लालपुर-गौरेला, शासकीय हाई स्कूल सधवानी, शासकीय हाई स्कूल सरखोर-गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा-गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई-पेण्ड्रा और मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल मड़ना-पेण्ड्रा शामिल है।