Blog

नामदेव समाज महिला मंडल के द्वारा सावन महीने में रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया

बिलासपुर। नामदेव समाज के महिला मंडल के द्वारा सावन महीने में आज संत नामदेव भवन में रामायण पाठ किया गया तथा भजन कीर्तन किया गया। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की मूर्ति पर आरती करने के बाद महिलाओं को सुहाग की सामग्री वितरण, प्रसाद का वितरण किया गया तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई। नामदेव समाज की महिला मंडल में प्रमुख रूप से सुधा नामदेव, सुषमा नामदेव संगीता नामदेव, कल्पना नामदेव, कल्पना वर्मा ,नेहा वर्मा ,आरती नामदेव, मोना नामदेव,पार्वती नामदेव,पिंकी वर्मा ,साधना नामदेव, संतोषी नामदेव, पार्वती श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, वंदना नामदेव, लक्ष्मी नामदेव के अलावा काफी संख्या में महिलाओं ने रामायण पाठ किया तथा भजन कीर्तन कर भगवान शिव तथा माता पार्वती की आराधना की।

नूतन चौक स्थित संत नामदेव भवन में समाज की महिलाओं के द्वारा भगवान शिव शंकर तथा माता पार्वती की आरती भी की गई एवं सावन में पवित्र पावन सावन के महीने में शिव पार्वती की आरती ,आराधना की गई। महिलाओं के द्वारा नामदेव समाज की खुशहाली एवं उन्नति की कामना भी की गई। आज बारिश में भी समाज की महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी। इस अवसर पर नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन तथा संत श्री नामदेव फाउंडेशन के एन पी नामदेव ,कमल वर्मा राजेश्वर नामदेव, अनिल वर्मा, शिवराम चौधरी, के अलावा काफी संख्या में नामदेव समाज के भक्तजन उपस्थित थे। सुधा नामदेव सुषमा नामदेव ने बताया कि सावन पर्व पर नामदेव समाज की महिलाओं के द्वारा समान उत्सव तथा सावन सुंदरी का आयोजन संत नामदेव भवन नूतन चौक में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *