उमेश बोले,ऐसे पदाधिकारी जो निष्क्रिय है,उन्हें बदला जाएगा,एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला तय हुआ है,युवाओं को मिलेगा मौका

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस भवन में मण्डल,सेक्टर कमेटी गठन के लिए ज़िला प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल ने विधायक,पूर्व विधायक ,ब्लॉक प्रभारी,ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक समन्यक सहित कांग्रेसियो की बैठक ली । इस महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी उमेश पटेल ने कहा कि संगठन सृजन के तहत पूरे प्रदेश में मण्डल व सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा ,ऐसे पदाधिकारी जो निष्क्रिय है ,उन्हें बदला जाएगा, एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला तय हुआ है ,जिसमे 50 % एससी,एसटी, ओबीसी और महिलाओं को शामिल करना है, 50% युवाओं को भी मौका दिया जाएगा, गठन मे भौगोलिक स्थिति का ध्यान रखा जाएगा ,

सीनियर कांग्रेसजन ज़िला बॉडी में एडजस्ट किये जायेंगे, ऐसे महिलाओ को आगे लाना है जो राजनीति में काम करना चाह रहे है, जो अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय है, पटेल ने कहा कि उदयपुर संकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव के अंतर्गत मण्डल व सेक्टर का गठन किया जाएगा, हम ईमानदारी से मण्डल ,सेक्टर का गठन करते है तो एक मजबूत संगठन बनेगा ,जो आगामी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होगा । उन्होंने कहा कि
ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक प्रभारी गण वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी ,संगठन पदाधिकारियों से समन्वय बिठा कर कमेटी बनाई जाए।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शहर ज़िला कांग्रेस ने पूर्व में मण्डल और सेक्टर कमेटी बनाई थी, शहर को 8 मण्डल में और 44 सेक्टर में बांटा गया था ,अभी पुनर्गठन किया जाना है , जिसके लिए ब्लॉक प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्ष बैठक कर कमेटी बनाएंगे जहां पर कुछ इशू रहेगा वहां आपसी तालमेल से ठीक किया जाएगा, कमेटियां नियम के अनुरूप बनाने के लिए कहा गया है, सदस्यों से बातचीत करने के बाद ही शामिल किया जाएगा।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि विगत चुनाव से क्षेत्र और बूथों की संख्या में परिवर्तन हुआ है,सेक्टर और मण्डल में पंचायतों को भी शामिल करना है,लगभग 25 से 30 बूथों में एक मण्डल और 5 से 10 बूथों के बीच एक सेक्टर बनेगा, एक मण्डल में कम से कम 4 से 5 सेक्टर शामिल होंगे ,चूंकि भौगोलिक स्थिति की विशेष ध्यान रखना है तो सेक्टर की संख्या में परिवर्तन सम्भव है, विजय केशरवानी ने कहा कि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ के निर्देशानुसार व संगठन ज़िला प्रभारी उमेश पटेल व स्थानीय विधायको की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मंडल, सेक्टर कमेटी सृजन के लिए ब्लाक समन्वयक एवम प्रभारियो की नियुक्ति किया है।
जिसमे प्रभारी के रूप में रतनपुर ग्रामीण जोन के लिए समीर अहमद,बेलतरा शहर में देवेन्द्र सिंह एवं बेलतरा ग्रामीण में जगदीश कौशिक के सहयोगी के रूप में आशीष शर्मा एवं समन्वयक के रूप में मस्तूरी भोलाराम साहू, रतनपुर (नगर ) शीतल जायसवाल ,सकरी के लिए अमित साहू एवं तखतपुर ग्रामीण के लिए अभ्युदय तिवारी पूर्व में नियुक्त किये गए है।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा में पूर्व में ही मण्डल ,सेक्टर, बूथ कमेटियों का मजबूत सँगठन था,जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित व अन्य ने मेहनत किया था, पुनर्गठन में ऊर्जावान साथियों को भी शामिल किया जाएगा, इस लिए जहां जहां ब्लॉक अध्यक्ष नही है वहां समन्वयक बना दिया गया है, कोटा विधानसभा के प्रभारियों ने कल अपने अपने ब्लॉकों में बैठक भी लिया है ,शीघ्र ही मण्डल व सेक्टर कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा,
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि हमारे नेता माननीय राहुल गांधीजी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे जी की संगठनात्मक सोच को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मूर्त रूप देने जा रही है, मण्डल और सेक्टर कमेटी बनने के बाद बूथ,सेक्टर,मण्डल, ब्लॉक फिर जिला बॉडी का एक मजबूत संगठन स्ट्रक्चर बनेगा ,जिनमे सभी सक्रिय कांग्रेसजनों को स्थान मिलेगा ,एक एक सदस्य की कार्य क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाएगी आने वाले समय मे कांग्रेस का देश मे मजबूत संगठन और ताकत दिखेगी ,राहुल जी की मंशा नुसार संगठन को विशेष पावर दिया जाएगा।