Blog

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर टीआई निलंबित

– पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर टीआई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

दुर्ग। प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप कुमार मिश्रा के शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उतई टीआई निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा को एसएसपी विजय अग्रवाल निलंबित कर दिया है।

आज 30 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक बोल बम सेवा समिति खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग के द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई नगर में प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी किया गया था। सेक्टर 4 पब्लिक प्रवेश द्वार गणेश द्वार में निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्र थाना प्रभारी उतई को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। पर्व कथा स्थल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की तलाशी के बिना प्रवेश की अनुमति दे रहे थे। जो सुरक्षा ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही एवं आदेश की अवहेलना है। इससे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

जिसके चलते शिवप्रसाद चंद्रा को एसएसपी विजय अग्रवाल ने निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *