Blog

गांजा का फरार आरोपी को बिरकोना से गिरफ्तार

बिलासपुर। गांजा तस्करी में फरार आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपी बिरकोना में छिपा हुआ था।

मस्तूरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पंधी निवासी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा वेगन आर कार वाहन कमांक सीजी 10 बी क्यू 9133 में बरगढ़ उडीसा से अवैध रूप से गांजा ब्रिकी करने के लिए जयरामनगर रलिया के रास्ते से गनियारी कोटा लेकर जाने वाला है। सूचना पाकर पुलिस ग्राम जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड के पास पहुंचकर घेराबदी किया गया।इस दौरान घेराबंदी के जयरामनगर रेल्वे फाटक की ओर से ग्रे कलर का वेगन आर क सीजी 10 बी क्यू 9133 आते दिखा जो पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेराबंदी कर उक्त वाहन को रूकवा कर चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी वर्मा मुहल्ला सीपत
रहने वाला बताया आरोपी नीरज वर्मा के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 100 ग्राम गांजा पाया गया था। प्रकरण के आरोपी विनोद कुमार औधोलिया का पता तलाश करने के लिए मुखबिर की सूचना पर मस्तुरी से पुलिस टीम भेजकर आरोपी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से पकड़ कर थाना लाया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर विगत 4 वर्षों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर खरीदी बिक्री करने की बात स्वीकार करना पर आरोपी का मेमोरंडम कथन लिया गया आरोपी को गिरफ्तार
कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इसी प्रकार प्रकरण के फरार आरोपी अदीप कुमार वर्मा टेंगना वर्मा की तलाश करने पर ग्राम बिरकोना कोनी से आरोपी पकड़ा गया है।जिसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *