Blog

पत्नी ने प्रताड़ना से त्रस्त होकर की फांसी लगाकर आत्महत्या…आरोपी पति गिरफ्तार

,

बिलासपुर । बीमार महिला के आत्महत्या के मामले में सरकंडा पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने महिला के परिजनों के बयान के आधार पर पति को दोषी ठहराते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे श्याम नगर लिंगियाडीह निवासी सुलोचना देवांगन ने अपने घर के कमरे में सीलिंग फेन की हुक में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना सरकंडा पुलिस को मिली। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही कर जांच शुरू की। इस दौरान मृतिका सुलोचना देवांगन के परिजनों के कथन एवं जांच पर पाया गया कि सुलोचना देवांगन और उसके पति अंकित देवांगन का विवाह फरवरी 2023 में हुई थी जिनका एक लड़की कायरा देवांगन है, सुलोचना देवांगन का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता था जो ईलाज कराने के लिए अपने पति अंकित देवांगन को बोलती थी जिसे ईलाज नहीं कराता था और अनपढ़ है कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से आये दिन प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर सुलोचना देवांगन फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंकित देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *