घरेलू तनाव के कारण दो बच्चों के पिता ने मौत को लगाया गले
बिलासपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी, पारिवारिक तनाव बना वजह.
सरकंडा क्षेत्र में फांसी पर झूला व्यक्ति, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बिलासपुर।सरकंडा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक तनाव से जूझ रहे 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि वह बीते कुछ समय से घरेलू तनाव से परेशान चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
काफी दिनों से था परेशान
पुलिस ने बताया कि मोहल्ले वालो ने उन्हें बताया कि काफी दिनों से परेशान था जिसके कारण तनाव के रहता था।हंसता खेलता परिवार को जरा भी अहसास नहीं था कि ऐसा कुछ हादसा होगा।
वर्जन
प्रथम दृष्टया जांच में घरेलू तनाव की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है।जिसकी जांच करने के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।
नीलेश पांडेय
टीआई सरकंडा थाना