Blog

विशाल मेगा मार्ट में लिफ्ट में फंसे 8 लोग…एक बच्चा और महिलाएं भी थीं शामिल

थर्ड फ्लोर से उतरते वक्त अचानक बंद हुई लिफ्ट

एक घंटे तक मॉल में मचा रहा हड़कंप

बिलासपुर। रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शॉपिंग के बाद घर लौट रहे 8 लोग लिफ्ट में फंस गए। इनमें 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल थे। घटना थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर आते समय हुई, जब अचानक लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही रुक गई। करीब एक घंटे तक सभी लोग लिफ्ट के अंदर फंसे रहे, जिससे अंदर घबराहट और बाहर हंगामे का माहौल बन गया। सूचना पर मॉल स्टाफ और तकनीकी टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद मॉल प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि न तो इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम ठीक से काम कर रहा था और न ही कोई तत्काल सहायता उपलब्ध थी। गनीमत रही कि समय पर रेस्क्यू हो गया, वरना हादसा गंभीर हो सकता था।

लिफ्ट में फंसे लोग बोले,जान का बना हा था खतरा,सुरक्षित नहीं है लिफ्ट, न सुविधा है किसी चीज की

लिफ्ट में फंसे लोगों का कहना है कि विशाल मेगा मार्ट में बना लिफ्ट सुरक्षित नहीं है।लिफ्ट अचानक रुकने से लोगो की सांसे थमी रही और लोग दहशत में रहे।जिसके कारण अफरा तफरी मची रही।लिफ्ट बंद होने से बच्चे और युवा वर्ग के लोग ज्यादा रहे जिसके कारण सभी को तकलीफ हुई।

वर्जन
लिफ्ट अचानक बंद हुआ था जिसकी खबर सिविल लाइन पुलिस को मिली,पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित निकालकर वापस घर भेजा गया।किसी को कोई चोट या आहत वाली बात सामने नहीं आई है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *