डिवाइडर पर लगा बिजली खंभा अचानक टूट कर गिरा…..बिजली के तारो मे लटका है खंभा

पुराने बस स्टैंड की घटना,दहशत में रहे लोग
एक सामाजिक कार्यकर्ता शुक्ला जी ने हमारे पार भेजी यह तस्वीर
बिलासपुर। पुराने बस स्टैंड में डिवाइडर पर लगा बिजली का खंभा अचानक टूटकर गिर गया है।इससे किसी तरह का कोई हादसा तो नहीं हुआ है लेकिन इस बात का डर लोगो के मन में जरूर बना हुआ था की कही टूटे हुए खंभे की वजह से बिजली का करंट न लगे ।
दरअसल सामाजिक कार्यकर्ता शुक्ला जी जिसका पूरा नाम हम आपको नहीं बता सकते। आज सुबह वह घूमने निकला तब उसने देखा कि पुराने बस स्टैंड के पास डिवाइडर पर लगा बिजली का खंभा अचानक टूट कर गिर रहा है।हालाकि लोहे का पाइप होने के कारण वह बिजली के तारो कों तोड़कर उसी के लटका रहा।पूरी तरह से जमीन पर नहीं गिर सका।लेकिन आसपास के रहने वाले और दुकानदारों ने बिजली खंभे गिरने की वजह से दहशत में रहे।जिनका मानना है कि बिजली खंभे के कारण तार टूटेगा और कही इससे करंट न दौड़ जाए।
जिससे आने जाने वालो को जान का खतरा बना रहे।
*नगर निगम का सरकारी खंभा है,लेकिन ध्यान जरा भी नहीं देते*
पुराने बस स्टैंड से अग्रसेन जाने वाले सड़क मार्ग पर टूटा हुआ यह बिजली का।खंभा किसी और का नहीं बल्कि नगर निगम का है।जिनका काम है मेंटेनेंस करना और जर्जर पाइप बिजली के खंभे को वक्त रहते बदलना,लेकिन निगम को इतनी फुर्सत नहीं की वक्त रहते इस तरह के बिजली खंभे को बदल से या फिर रिपेयर कर दें।