सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित, आशीष सिंह ठाकुर पुनः अध्यक्ष पद पर सुशोभित

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर महामाया में आज,,,, रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विशेष बात यह रही कि पूर्व की पूरी टीम को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई, केवल सहसचिव के पद पर बदलाव किया गया है।

बैठक में आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, “महामाया परिसर में हुई बैठक में मुझे पुनः सेवा का अवसर देने के लिए मैं सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त करता हूँ। आप सबने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
पदाधिकारी:
आशीष सिंह ठाकुर – अध्यक्ष
मोतीचंद जायसवाल – उपाध्यक्ष
सतीश शर्मा – उपाध्यक्ष
अरुण शर्मा – प्रधान पुजारी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी
रितेश जूनेजा – कोषाध्यक्ष
शैलेन्द्र जायसवाल – सहसचिव (नवचयनित)
सदस्य: 7. बृजमोहन अग्रवाल
- मनराखन लाल जायसवाल
- बजरंग लोहिया
- सुनील सोनथलिया
- धर्मेन्द्र चंदेल
- अनिल खंडेलवाल
- शरद दुबे
- संतोष शुक्ला
- शक्ति सिंह ठाकुर
- विनोद गोरख
- राजकुमार खुशलानी
- मनोहर लाल चंदेल
- चेतन धर शर्मा
- गोपाल गुप्ता
- कपिल देव पाण्डेय
ट्रस्ट की इस नई कार्यकारिणी से मंदिर विकास कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व धार्मिक आयोजन को और भी व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।