हरछट व्रत का पूजन विधिवत सम्पन्न, विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति का सराहनीय आयोजन

बिलासपुर/पेंड्रा/
विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति के तत्वावधान में आयोजित हरछट व्रत का पूजन आज दोपहर डाइट कॉलोनी पेंड्रा में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
पूरे आयोजन के दौरान मातृशक्ति बहनों ने बलराम जी एवं माता गौरी का विधिवत पूजन-अर्चन किया और संतान सुख, स्वास्थ्य तथा परिवार की समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।

पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया।
व्रत के अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन के सभी चरण— पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण — बिना किसी विघ्न के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।
कार्यक्रम के अंत में मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी ने सभी उपस्थित महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इस पर्व को सनातन संस्कृति की शक्ति व एकता का प्रतीक बताया।