Blog

नया रायपुर में 15 अगस्त को ‘मौत का खेल’! सोशल मीडिया पर स्टंटबाजों की खुलेआम चुनौती, पुलिस ने शुरू की पहचान

रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक स्टंटबाजों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती दे डाली। वायरल हो रहे वीडियो में स्टंटबाज 15 अगस्त को नया रायपुर में बड़े स्तर पर स्टंट करने की घोषणा कर रहे हैं।

इन वीडियो में “15 अगस्त कमिंग सून” और “मिलो नया रायपुर में पब्लिक, खेलते हैं मौत का खेल” जैसे कैप्शन लिखे गए हैं। एक वीडियो में एक युवक बाइक के पीछे युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में करीब 35-40 युवक एक साथ सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘मैं हूं डॉन’ गाने का इस्तेमाल कर इन वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के रूप में शेयर किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए इन स्टंटबाजों की पहचान शुरू कर दी है और 15 अगस्त से पहले ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का जानलेवा खेल न सिर्फ स्टंटबाजों के लिए खतरनाक है, बल्कि राहगीरों की जान को भी जोखिम में डालता है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक सड़कों पर बिना अनुमति स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *