Blog

घर में गौ मांस काटते दो युवक गिरफ्तार….हिंदू संगठन में भयंकर आक्रोश

तखतपुर थाने में गहमागहमी का माहौल

बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए दोनों युवक तखतपुर के मिशन कंपाउंड के पास अपने घर में गाय मांस काट रहे थे। जिसे हिंदू संगठन ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी साहुल मसीह और संजय खेस को गाय का मांस काटते पकड़ा गया है। त्यौहार के दिन गौ वंश काटने के मामले को लेकर हिंदू संगठन में आक्रोश बना हुआ है।इसी वजह से थाने में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पूर्व में भी वर्ष 2012 में आरोपी साहुल मसीह गौ वंश काटते गिरफ्तार हुआ था। इस मामले में उसे 18 महीने की सजा हुई थी।
हिंदू संगठन को मिली सूचना

हिंदू संगठन ने बताया कि खबर मिली थी कि कुछ लोग एक मकान में गाय का मांस बेच रहे है।जिसके कारण दबिश देकर पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई।जिसमें दो लोग गिरफ्तार हुए है।दोनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

वर्जन
गौ मांस बेचने वाले लोगों को पकडा गया है।जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

अनिल अग्रवाल
टीआई तखतपुर थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *