कुटुंब न्यायालय में हंगामा – पत्नी ने पति को धक्का दिया, गिरकर हुआ लहूलुहान
सुनवाई के दौरान मारपीट, पुलिस ने कराया घायल पति का इलाज, जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस..
बिलासपुर । कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक मामले की सुनवाई के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया। पति ने पत्नी से साथ घर चलने की जिद की, जिस पर पत्नी ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगते ही पति गिरकर लहूलुहान हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तिफरा निवासी जे. शिवशंकर राव, जो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, और उनकी पत्नी ए. संध्या राव, जो अधिवक्ता हैं, के बीच पारिवारिक मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। सोमवार को सुनवाई के दौरान पति ने मजिस्ट्रेट के सामने पत्नी का हाथ पकड़कर घर चलने की जिद की। इस पर पत्नी ने हाथ छुड़ाकर साथ चलने से इनकार किया और उसे धक्का दे दिया..
धक्का लगते ही शिवशंकर राव गिर पड़े और सिर टकराने से वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। कोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है…
कोर्ट में झगड़ा होने से देखते रहे लोग
कोर्ट में पति पत्नी का झगड़ा देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही,वकील और अन्य लोग भी मौजूद रहे।जिन्होने इस विवाद को
देखा, हालाकि कुछ लोग छुड़ाने की कोशिश करने लगे लेकिन विवाद बढ़ता देख किसी की ज्यादा हिम्मत नहीं हुई।
वर्जन
मै अपनी पत्नी को वापस घर लेकर
का रहा था इसी बीच उसने धक्का दिया जिससे मुझे चोट आई है।जिसकी शिकायत मैने थाना में की है।
शिव शंकर राव
पीड़ित
वर्जन
मामले की शिकायत हुई है जिसकी जांच जारी है।उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन