Blog
गुण्डा बदमाश की गाडी के डिक्की में मिला चाकू

बिलासपुर। आगामी त्यौहार के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत पिकेट चेकिंग पाईंट सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगाया गया था इस दौरान गुण्डा बदमाश आरोपी देवेन्द्र इंगले स्कूटी क्रमांक – सीजी 10 बीटी 9265 में घुम रहा था। जिसे रोककर चेक किया गया, जिसके डिक्की में खुखरी नामक चाकू मिला एवं शराब के नशे में गाडी चलाना पाया गया। जिससे आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है