Blog

पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बड़ा झटका

भारत से अमेरिका के लिए डाक सेवा पार्सल बंद,केवल दस्तावेज भेजे जा सकेंगे

बिलासपुर समेत देश भर के परिवार परेशान
डाक नही भेज पाएंगे अमेरिका

बिलासपुर। भारत सरकार के आदेश के बाद बिलासपुर समेत पूरे देश से अमेरिका के लिए डाक पार्सल सेवा बंद कर दी गई है। अब यहां से कोई भी पार्सल सीधे यूएसए नहीं भेजा जा सकेगा। केवल पत्र और सीमित मूल्य के दस्तावेज भेजे जा सकेंगे। इस फैसले से उन लोगों को भारी परेशानी होगी, जिनके रिश्तेदार या कारोबारी साझेदार अमेरिका में रहते हैं….

बता दे कि अमेरिका सरकार की नीतियों और नए टैरिफ आदेशों के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब केवल 100 डॉलर तक के दस्तावेज और हल्के सामान ही भेजे जा सकेंगे। इससे ज्यादा मूल्य के पार्सल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हवाई कंपनियों ने भी अपनी असमर्थता जताते हुए कहा है कि अमेरिका ने शुल्क बढ़ा दिया है और प्रक्रिया जटिल बना दी है। इसके चलते 25 अगस्त से डाक सेवा बंद कर दी गई। अब केवल वैध और छोटे दस्तावेज ही भेजने की सुविधा उपलब्ध होगी। डाक विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों ने पहले से अमेरिका के लिए पार्सल बुक किए हैं और डिलीवर नहीं हो पाएंगे, उनका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा फिलहाल डाक विभाग ने लोगों से अमेरिका के लिए नए पार्सल बुक न करने की अपील की है। इस फैसले से बिलासपुर सहित प्रदेश के हजारों परिवार प्रभावित होंगे। खासकर वे लोग, जो पढ़ाई, नौकरी या व्यापार केसिलसिले में अमेरिका रहते हैं। लोग अब केवल ऑनलाइन सेवाओं या निजी कूरियर कंपनियों के सहारे ही अपने पार्सल भेज पाएंगे। सरकार ने कहा है कि समस्या के समाधान के लिए अमेरिका से बातचीत की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *