Blog

मुंगेली जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा

सामूहिक इस्तीफा देने पहुँचे सीएमएचओ कार्यालय

बिलासपुर/मुंगेली/संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, 18 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद सामूहिक इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं हो रहें बेहाल। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुंगेली जिले की 275 संविदा कर्मी बीते 18 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आज बड़ा कदम उठाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। कर्मियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।
संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार न केवल उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है, बल्कि अब आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों को बर्खास्त कर रही है, जिससे आंदोलन को कुचला जा सके। मगर कर्मियों ने साफ कर दिया है कि वे इस तरह की दबाव की राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अब इस्तीफा देकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटक रहे हैं, मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन भी सीमित संसाधनों के साथ व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, स्थायी सेवा शर्तें, और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *