कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन को लेकर आज होगी महत्वपूर्ण बैठक
नेता प्रतिपक्ष,प्रदेश सह प्रभारी समेत प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे शामिल
बिलासपुर। 9 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित वोट चोर – गद्दी छोड़ जंगी प्रदर्शन की तैयारी को लेकर 5 सितम्बर को ,दोपहर 12.बजे ,कांग्रेस भवन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी ,राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ , राष्ट्रीय सचिव व विधायक देवेंन्द्र यादव , ज़िला प्रभारी सुबोध हरितवाल कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे।वोट चोर -गद्दी छोड़ जंगी प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पॉयलट करेंगे ,प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ,सहप्रभारी विजय जांगिड़, सम्पत कुमार , सुश्री ज़रिता लेटफलांग सहित प्रदेश के सभी पूर्व मंत्री,लोकसभा ,राज्यसभा सांसद, विधायक,पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग, सोशल मीडियाआईटी सेल के सभी पदाधिकारी गण शामिल होंगे ।शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश मे लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चलाया जा रहा है, वोट चोरी के माध्यम से केंद्र में सत्तासीन पार्टी बैठी हुई है, जिसके साथ चुनाव आयोग भी सहयोगी के रूप में काम रहा है, ये सीधा सीधा प्रजातन्त्र को खत्म कर राज तंत्र को स्थापित करने जैसा है ,
इन्ही मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन 9 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित है ।