नेशनल हाईवे एवं टोल प्लाजा के अधिकारियों कर्मचारियों को ली गई आवश्यक बैठक

नेशनल हाईवे पर
सड़क सुरक्षा संबंधी समस्त पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दिए जाने के संबंध में दिया गया आवश्यक निर्देश
ढाबा, होटल और पेट्रोल पंप के आस पास अनाधिकृत रूप से एकत्रित होने वाहनों को नेशनल हाइवे पेट्रोलिंग टीम को हटाने दिए गए निर्देश
गैर मान्यता प्राप्त एवं नेशनल हाईवे के सुरक्षा मानकों का अवहेलना कर ढाबा चलाने वाले समस्त ढाबा को संचालित नही किए जाने नोटिश भेजने दिए गए निर्देश
बिलासपुर । एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नियमित रूप से जिले के सभी क्षेत्रों के मार्गों में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू आवागन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है एवं सभी थाना प्रभारियों, यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक विचार विमर्श कर नियमित रूप से संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ साथ दिशा निर्देश भी दी जा रही है।साथ ही विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर व्यापक दृष्टिगत रखते हुए विशेष बिंदुओं पर संबंधित विभागों को अवगत भी कराया जा रहा है इस के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से समाधान एवं सुधारात्मक प्रयास नियमित रूप से करते हुए सड़क सुरक्षा पर आम नागरिकों को संवेदनशील एवं गंभीर बनाया जा रहा है ताकि इस सड़क सुरक्षा नियमो को आमजन के स्तर पर प्रभावी रूप से प्रसारित की जा सके। इसी क्रम में यातायात मुख्यालय बिलासपुर में नेशनल हाईवे एवं टोल प्लाजा के अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली गयी और उपस्थित नेशनल हाईवे एवं टोल प्लाजा के संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है
एएसपी ने कहा कि हाईवे पर स्थिति ढाबे संचालक जिनके ढाबों के सामने अनाधिकृत रूप से भारी वाहन खडी होती है। इस संबंध में बताया गया कि हाईवे पर ढाबा संचालकों को इस आशय का पुनः नोटिस जारी किया गया है कि ढाबा के सामने तथा मुख्य मार्गो के पास भारी वाहन खडी न होने दें। यातायात नियम, महत्वपूर्ण प्रावधान एवं दुर्घटनाओं के कारण व उनसे बचाव के उपाय मोटर व्हीकल एक्ट जुर्माना सूची संबंधी होडिंग्स लगाये जाने के लिए बताया गया जिस पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा सहमति दी गई है, ताकि अतिशीघ्र होडिंग्स लगाये जाएंगे।
नेशनल हाईवे द्वारा अपनी पेट्रोलिंग पार्टी एवं टोल प्लाजा के माध्यम् से एनाउन्समेंट करके हाइवे में यातायात व्यवस्था बनाये सभी कार्य बड़ी गंभीरता से की जाए।
हाईवे पर खडी रॉग साईड एवं मुख्य मार्ग पर खडी वाहनों को नेशनल हाईवे द्वारा नोटिस जारी की जाए। साथ ही अनाधिकृत रूप से संचालित ढाबों को बन्द किये जावे एवं जिन्हें अनुमति है, उनके द्वारा पार्किग की समुचित व्यवस्था की जाए,ढाबा संचालकों द्वारा अपनी जमीन से लगी शासकीय जमीनों रोड़ कॉलर पर अतिक्रमण करके बेजा कब्जा किये जाने के कारण सड़क तथा अन्य शासकीय सम्पति की क्षति हो रही है, अतः ऐसे सभी ढाबों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाए ताकि इनके कारण कही पर भी कही पर भी किसी प्रकार की क्षति की स्थिति निर्मित न हो,समय-समय पर हाईवे में विशेषतः टोल प्लाजा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं हाईवे के वाहन चालकों को नियमों की जानकारी एवं दुर्घटना से बचाव संबंधी जानकारी का दिया जाना एवं उनका पालन कराया सुनिश्चित की जाए, हाईवे पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से विस्थापित कर सुरक्षित जगहों पर पहुॅचाने के लिए संबंधितों से समन्वय करते हुये हाईवे को आवारा पशुओं से मुक्त किया जाने तत्परता से कार्य किये जाए,रानी गॉव, सेंन्दरी में अण्ड़र ब्रीज प्राथमिकता के आधार पर बनाये जाने की आवश्यकता है,ताकि वहाँ पर ग्रामीणों द्वारा रांग साइड से जाने वालों में नियंत्रण किया जा सके,सारे टोल प्लाजा में पर लगे हुये बीआरएस. के माध्यम् से महत्वपूर्ण जानकारी विशेषतः आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाये जाने संबंधी लगातार प्रसारण किया जाए,ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्र में नेशनल हाईवे के अत्यंत दुर्घटनाजन्य स्थल होने के संबंध में रेडियम से होर्डिंग्स अंग्रेजी एवं हिन्दी में तैयार कराया जा कर सुगम दृश्यता स्थानों पर वाले लगाई जाए। साथ ही एैसे जगहों पर सड़क दुर्घटना रोकने संबंधी त्वरित इंजीनियरिंग उपाय किया जाए,किसी भी ढाबा संचालकों द्वारा अवैधानिक रूप से देशी एवं अंग्रेजी शराब का विक्रय कर ड्राईव्हरों एवं राहगिरों को उपलब्ध कराया जा रहा हो तो इसकी जानकारी अविलम्ब प्रदान किया जाए।